वापस
114. अन-नास
1(हे नबी!) कहो कि मैं इन्सानों के पालनहार की शरण में आता हूँ।
2जो सारे इन्सानों का स्वामी है।
3जो सारे इन्सानों का पूज्य है।
4भ्रम डालने वाले और छुप जाने वाले (राक्षस) की बुराई से।
5जो लोगों के दिलों में भ्रम डालता रहता है।
6जो जिन्नों में से है और मनुष्यों में से भी।
WEBREATH · 11:11
«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं