वापस
109. अल-काफिरून
1(हे नबी!) कह दोः हे काफ़िरो
2मैं उन (मूर्तियों) को नहीं पूजता, जिन्हें तुम पूजते हो।
3और न तुम उसे पूजते हो, जिसे मैं पूजता हूँ।
4और न मैं उसे पूजूँगा, जिसे तुम पूजते हो।
5और न तुम उसे पूजोगे, जिसे मैं पूजता हूँ।
6तुम्हारे लिए तम्हारा धर्म तथा मेरे लिए मेरा धर्म है।
WEBREATH · 11:11
«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं