वापस
107. अल-माउन
1(हे नबी!) क्या तुमने उसे देखा, जो प्रतिकार (बदले) के दिन को झुठलाता है
2यही वह है, जो अनाथ (यतीम) को धक्का देता है।
3और ग़रीब को भोजन देने पर नहीं उभारता।
4विनाश है उन नमाज़ियों के लिए
5जो अपनी नमाज़ से अचेत हैं।
6और जो दिखावे (आडंबर) के लिए करते हैं।
7तथा माऊन (प्रयोग में आने वाली मामूली चीज़) भी माँगने से नहीं देते।
WEBREATH · 11:11
«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं