इस्लाम
वापस

102. अत-ताकाथुर

1तुम्हें अधिक (धन) के लोभ ने मगन कर दिया।

2यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तान जा पहुँचे।

3निश्चय तुम्हें ज्ञान हो जायेगा।

4फिर निश्चय ही तुम्हें ज्ञान हो जायेगा।

5वास्तव में, यदि तुम्हें विश्वास होता (तो ऐसा न करते)।

6तुम नरक को अवश्य देखोगे।

7फिर उसे विश्वास की आँख से देखोगे।

8फिर उस दिन तुमसे सुख सम्पदा के विषय में अवश्य पूछ गछ होगी।

स्रोत: Maulana Azizul Haque Al Umari

WEBREATH · 11:11

«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं