100. अल-आदियात
1उन घोड़ों की शपथ, जो दौड़कर हाँफ जाते हैं
2फिर पत्थरों पर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वालों की शपथ
3फिर प्रातः काल में धावा बोलने वालों की शपथ
4जो धूल उड़ाते हैं।
5फिर सेना के बीच घुस जाते हैं।
6वास्तव में, इन्सान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुकरा) है।
7निश्चित रूप से, वह इसपर स्वयं साक्षी (गवाह) है।
8वह धन का बड़ा प्रेमी है।
9क्या वह उस समय को नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल लिया जायेगा
10और सीनों के भेद प्रकाश में लाये जायेंगे
11निश्चय उनका पालनहार उस दिन उनसे पूर्ण रूप से सूचित होगा।
WEBREATH · 11:11
«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं