عیسائیت
واپس

अय्यूब 18

1बिलदद सूख़ी ने जवाब देकर कहा,

2“तू कब तक ऐसी बातें करेगा? इनसे बाज़ आकर होश में आ! तब ही हम सहीह बात कर सकेंगे।

3तू हमें डंगर जैसे अहमक़ क्यों समझता है?

4गो तू आग-बगूला होकर अपने आपको फाड़ रहा है, लेकिन क्या तेरे बाइस ज़मीन को वीरान होना चाहिए और चट्टानों को अपनी जगह से खिसक्ना चाहिए? हरगिज़ नहीं!

5यक़ीनन बेदीन का चराग़ बुझ जाएगा, उस की आग का शोला आइंदा नहीं चमकेगा।

6उसके ख़ैमे में रौशनी अंधेरा हो जाएगी, उसके ऊपर की शमा बुझ जाएगी।

7उसके लंबे क़दम रुक रुककर आगे बढ़ेंगे, और उसका अपना मनसूबा उसे पटख़ देगा।

8उसके अपने पाँव उसे जाल में फँसा देते हैं, वह दाम पर ही चलता-फिरता है।

9फंदा उस की एड़ी पकड़ लेता, कमंद उसे जकड़ लेती है।

10उसे फँसाने का रस्सा ज़मीन में छुपा हुआ है, रास्ते में फंदा बिछा है।

11वह ऐसी चीज़ों से घिरा रहता है जो उसे क़दम बक़दम दहशत खिलाती और उस की नाक में दम करती हैं।

12आफ़त उसे हड़प कर लेना चाहती है, तबाही तैयार खड़ी है ताकि उसे गिरते वक़्त ही पकड़ ले।

13बीमारी उस की जिल्द को खा जाती, मौत का पहलौठा उसके आज़ा को निगल लेता है।

14उसे उसके ख़ैमे की हिफ़ाज़त से छीन लिया जाता और घसीटकर दहशतों के बादशाह के सामने लाया जाता है।

15उसके ख़ैमे में आग बसती, उसके घर पर गंधक बिखर जाती है।

16नीचे उस की जड़ें सूख जाती, ऊपर उस की शाख़ें मुरझा जाती हैं।

17ज़मीन पर से उस की याद मिट जाती है, कहीं भी उसका नामो-निशान नहीं रहता।

18उसे रौशनी से तारीकी में धकेला जाता, दुनिया से भगाकर ख़ारिज किया जाता है।

19क़ौम में उस की न औलाद न नसल रहेगी, जहाँ पहले रहता था वहाँ कोई नहीं बचेगा।

20उसका अंजाम देखकर मग़रिब के बाशिंदों के रोंगटे खड़े हो जाते और मशरिक़ के बाशिंदे दहशतज़दा हो जाते हैं।

21यही है बेदीन के घर का अंजाम, उसी के मक़ाम का जो अल्लाह को नहीं जानता।”

ذریعہ: किताबे-मुक़द्दस

WEBREATH · 11:11

«He himself gives everyone life and breath and everything else» — Acts 17:25

Breath is one for all: everyone lives by it, whoever they are and whatever they believe. Every day at 11:11 local time people stop for sixty seconds, breathe, and thank GOD for the breath — each in their own words, each within themselves. In that minute we are One Breath.

WEBREATH — the Minute at 11:11, your own local time — we are One Breath