पैदाइश 49
1याक़ूब ने अपने बेटों को बुलाकर कहा, “मेरे पास जमा हो जाओ ताकि मैं तुम्हें बताऊँ कि मुस्तक़बिल में तुम्हारे साथ क्या क्या होगा।
2ऐ याक़ूब के बेटो, इकट्ठे होकर सुनो, अपने बाप इसराईल की बातों पर ग़ौर करो।
3रूबिन, तुम मेरे पहलौठे हो, मेरे ज़ोर और मेरी ताक़त का पहला फल। तुम इज़्ज़त और क़ुव्वत के लिहाज़ से बरतर हो।
4लेकिन चूँकि तुम बेकाबू सैलाब की मानिंद हो इसलिए तुम्हारी अव्वल हैसियत जाती रहे। क्योंकि तुमने मेरी हरम से हमबिसतर होकर अपने बाप की बेहुरमती की है।
5शमौन और लावी दोनों भाइयों की तलवारें ज़ुल्मो-तशद्दुद के हथियार रहे हैं।
6मेरी जान न उनकी मजलिस में शामिल और न उनकी जमात में दाख़िल हो, क्योंकि उन्होंने ग़ुस्से में आकर दूसरों को क़त्ल किया है, उन्होंने अपनी मरज़ी से बैलों की कोंचें काटी हैं।
7उनके ग़ुस्से पर लानत हो जो इतना ज़बरदस्त है और उनके तैश पर जो इतना सख़्त है। मैं उन्हें याक़ूब के मुल्क में तित्तर-बित्तर करूँगा, उन्हें इसराईल में मुंतशिर कर दूँगा।
8यहूदाह, तुम्हारे भाई तुम्हारी तारीफ़ करेंगे। तुम अपने दुश्मनों की गरदन पकड़े रहोगे, और तुम्हारे बाप के बेटे तुम्हारे सामने झुक जाएंगे।
9यहूदाह शेरबबर का बच्चा है। मेरे बेटे, तुम अभी अभी शिकार मारकर वापस आए हो। यहूदाह शेरबबर बल्कि शेरनी की तरह दबककर बैठ जाता है। कौन उसे छेड़ने की जुर्रत करेगा?
10शाही असा यहूदाह से दूर नहीं होगा बल्कि शाही इख़्तियार उस वक़्त तक उस की औलाद के पास रहेगा जब तक वह हाकिम न आए जिसके ताबे क़ौमें रहेंगी।
11वह अपना जवान गधा अंगूर की बेल से और अपनी गधी का बच्चा बेहतरीन अंगूर की बेल से बाँधेगा। वह अपना लिबास मै में और अपना कपड़ा अंगूर के ख़ून में धोएगा।
12उस की आँखें मै से ज़्यादा गदली और उसके दाँत दूध से ज़्यादा सफ़ेद होंगे।
13ज़बूलून साहिल पर आबाद होगा जहाँ बहरी जहाज़ होंगे। उस की हद सैदा तक होगी।
14इशकार ताक़तवर गधा है जो अपने ज़ीन के दो बोरों के दरमियान बैठा है।
15जब वह देखेगा कि उस की आरामगाह अच्छी और उसका मुल्क ख़ुशनुमा है तो वह बोझ उठाने के लिए तैयार हो जाएगा और उजरत के बग़ैर काम करने के लिए मजबूर किया जाएगा।
16दान अपनी क़ौम का इनसाफ़ करेगा अगरचे वह इसराईल के क़बीलों में से एक ही है।
17दान सड़क के साँप और रास्ते के अफ़ई की मानिंद होगा। वह घोड़े की एड़ियों को काटेगा तो उसका सवार पीछे गिर जाएगा।
18ऐ रब, मैं तेरी ही नजात के इंतज़ार में हूँ!
19जद पर डाकुओं का जत्था हमला करेगा, लेकिन वह पलटकर उसी पर हमला कर देगा।
20आशर को ग़िज़ाइयतवाली ख़ुराक हासिल होगी। वह लज़ीज़ शाही खाना मुहैया करेगा।
21नफ़ताली आज़ाद छोड़ी हुई हिरनी है। वह ख़ूबसूरत बातें करता है।
22यूसुफ़ फलदार बेल है। वह चश्मे पर लगी हुई फलदार बेल है जिसकी शाख़ें दीवार पर चढ़ गई हैं।
23तीरअंदाज़ों ने उस पर तीर चलाकर उसे तंग किया और उसके पीछे पड़ गए,
24लेकिन उस की कमान मज़बूत रही, और उसके बाज़ू याक़ूब के ज़ोरावर ख़ुदा के सबब से ताक़तवर रहे, उस चरवाहे के सबब से जो इसराईल का ज़बरदस्त सूरमा है।
25क्योंकि तेरे बाप का ख़ुदा तेरी मदद करता है, अल्लाह क़ादिरे-मुतलक़ तुझे आसमान की बरकत, ज़मीन की गहराइयों की बरकत और औलाद की बरकत देता है।
26तेरे बाप की बरकत क़दीम पहाड़ों और अबदी पहाड़ियों की मरग़ूब चीज़ों से ज़्यादा अज़ीम है। यह तमाम बरकत यूसुफ़ के सर पर हो, उस शख़्स के चाँद पर जो अपने भाइयों पर शहज़ादा है।
27बिनयमीन फाड़नेवाला भेड़िया है। सुबह वह अपना शिकार खा जाता और रात को अपना लूटा हुआ माल तक़सीम कर देता है।”
28यह इसराईल के कुल बारह क़बीले हैं। और यह वह कुछ है जो उनके बाप ने उनसे बरकत देते वक़्त कहा। उसने हर एक को उस की अपनी बरकत दी।
29फिर याक़ूब ने अपने बेटों को हुक्म दिया, “अब मैं कूच करके अपने बापदादा से जा मिलूँगा। मुझे मेरे बापदादा के साथ उस ग़ार में दफ़नाना जो हित्ती आदमी इफ़रोन के खेत में है।
30यानी उस ग़ार में जो मुल्के-कनान में ममरे के मशरिक़ में मकफ़ीला के खेत में है। इब्राहीम ने उसे खेत समेत अपने लोगों को दफ़नाने के लिए इफ़रोन हित्ती से ख़रीद लिया था।
31वहाँ इब्राहीम और उस की बीवी सारा दफ़नाए गए, वहाँ इसहाक़ और उस की बीवी रिबक़ा दफ़नाए गए और वहाँ मैंने लियाह को दफ़न किया।
32वह खेत और उसका ग़ार हित्तियों से ख़रीदा गया था।”
33इन हिदायात के बाद याक़ूब ने अपने पाँव बिस्तर पर समेट लिए और दम छोड़कर अपने बापदादा से जा मिला।
ذریعہ: किताबे-मुक़द्दस
WEBREATH · 11:11
«He himself gives everyone life and breath and everything else» — Acts 17:25
Breath is one for all: everyone lives by it, whoever they are and whatever they believe. Every day at 11:11 local time people stop for sixty seconds, breathe, and thank GOD for the breath — each in their own words, each within themselves. In that minute we are One Breath.
WEBREATH — the Minute at 11:11, your own local time — we are One Breath