1 तवारीख़ 27
1दर्जे-ज़ैल उन ख़ानदानी सरपरस्तों, हज़ार हज़ार और सौ सौ फ़ौजियों पर मुक़र्रर अफ़सरों और सरकारी अफ़सरों की फ़हरिस्त है जो बादशाह के मुलाज़िम थे। फ़ौज 12 गुरोहों पर मुश्तमिल थी, और हर गुरोह के 24,000 अफ़राद थे। हर गुरोह की ड्यूटी साल में एक माह के लिए लगती थी।
2जो अफ़सर इन गुरोहों पर मुक़र्रर थे वह यह थे : पहला माह : यसूबियाम बिन ज़बदियेल।
3वह फ़ारस के ख़ानदान का था और उस गुरोह पर मुक़र्रर था जिसकी ड्यूटी पहले महीने में होती थी।
4दूसरा माह : दोदी अख़ूही। उसके गुरोह के आला अफ़सर का नाम मिक़लोत था।
5तीसरा माह : यहोयदा इमाम का बेटा बिनायाह।
6यह दाऊद के बेहतरीन दस्ते बनाम ‘तीस’ पर मुक़र्रर था और ख़ुद ज़बरदस्त फ़ौजी था। उसके गुरोह का आला अफ़सर उसका बेटा अम्मीज़बद था।
7चौथा माह : योआब का भाई असाहेल। उस की मौत के बाद असाहेल का बेटा ज़बदियाह उस की जगह मुक़र्रर हुआ।
8पाँचवाँ माह : समहूत इज़राख़ी।
9छटा माह : ईरा बिन अक़्क़ीस तक़ूई।
10सातवाँ माह : ख़लिस फ़लूनी इफ़राईमी।
11आठवाँ माह : ज़ारह के ख़ानदान का सिब्बकी हूसाती।
12नवाँ माह : बिनयमीन के क़बीले का अबियज़र अनतोती।
13दसवाँ माह : ज़ारह के ख़ानदान का महरी नतूफ़ाती।
14ग्यारहवाँ माह : इफ़राईम के क़बीले का बिनायाह फ़िरआतोनी।
15बारहवाँ माह : ग़ुतनियेल के ख़ानदान का ख़लदी नतूफ़ाती।
16ज़ैल के आदमी इसराईली क़बीलों के सरपरस्त थे : रूबिन का क़बीला : इलियज़र बिन ज़िकरी। शमौन का क़बीला : सफ़तियाह बिन माका।
17लावी का क़बीला : हसबियाह बिन क़मुएल। हारून के ख़ानदान का सरपरस्त सदोक़ था।
18यहूदाह का क़बीला : दाऊद का भाई इलीहू। इशकार का क़बीला : उमरी बिन मीकाएल।
19ज़बूलून का क़बीला : इसमायाह बिन अबदियाह। नफ़ताली का क़बीला : यरीमोत बिन अज़रियेल।
20इफ़राईम का क़बीला : होसेअ बिन अज़ज़ियाह। मग़रिबी मनस्सी का क़बीला : योएल बिन फ़िदायाह।
21मशरिक़ी मनस्सी का क़बीला जो जिलियाद में था : यिद्दू बिन ज़करियाह। बिनयमीन का क़बीला : यासियेल बिन अबिनैर।
22दान का क़बीला : अज़रेल बिन यरोहाम। यह बारह लोग इसराईली क़बीलों के सरबराह थे।
23जितने इसराईली मर्दों की उम्र 20 साल या इससे कम थी उन्हें दाऊद ने शुमार नहीं किया, क्योंकि रब ने उससे वादा किया था कि मैं इसराईलियों को आसमान पर के सितारों जैसा बेशुमार बना दूँगा।
24नीज़, योआब बिन ज़रूयाह ने मर्दुमशुमारी को शुरू तो किया लेकिन उसे इख़्तिताम तक नहीं पहुँचाया था, क्योंकि अल्लाह का ग़ज़ब मर्दुमशुमारी के बाइस इसराईल पर नाज़िल हुआ था। नतीजे में दाऊद बादशाह की तारीख़ी किताब में इसराईलियों की कुल तादाद कभी नहीं दर्ज हुई।
25अज़मावत बिन अदियेल यरूशलम के शाही गोदामों का इंचार्ज था। जो गोदाम देही इलाक़े, बाक़ी शहरों, गाँवों और क़िलों में थे उनको यूनतन बिन उज़्ज़ियाह सँभालता था।
26अज़री बिन कलूब शाही ज़मीनों की काश्तकारी करनेवालों पर मुक़र्रर था।
27सिमई रामाती अंगूर के बाग़ों की निगरानी करता जबकि ज़बदी शिफ़मी इन बाग़ों की मै के गोदामों का इंचार्ज था।
28बाल-हनान जदीरी ज़ैतून और अंजीर-तूत के उन बाग़ों पर मुक़र्रर था जो मग़रिब के नशेबी पहाड़ी इलाक़े में थे। युआस ज़ैतून के तेल के गोदामों की निगरानी करता था।
29शारून के मैदान में चरनेवाले गाय-बैल सितरी शारूनी के ज़ेरे-निगरानी थे जबकि साफ़त बिन अदली वादियों में चरनेवाले गाय-बैलों को सँभालता था।
30ओबिल इसमाईली ऊँटों पर मुक़र्रर था, यहदियाह मरूनोती गधियों पर
31और याज़ीज़ हाजिरी भेड़-बकरियों पर। यह सब शाही मिलकियत के निगरान थे।
32दाऊद का समझदार और आलिम चचा यूनतन बादशाह का मुशीर था। यहियेल बिन हकमूनी बादशाह के बेटों की तरबियत के लिए ज़िम्मादार था।
33अख़ीतुफ़ल दाऊद का मुशीर जबकि हूसी अरकी दाऊद का दोस्त था।
34अख़ीतुफ़ल के बाद यहोयदा बिन बिनायाह और अबियातर बादशाह के मुशीर बन गए। योआब शाही फ़ौज का कमाँडर था।
ذریعہ: किताबे-मुक़द्दस
WEBREATH · 11:11
«He himself gives everyone life and breath and everything else» — Acts 17:25
Breath is one for all: everyone lives by it, whoever they are and whatever they believe. Every day at 11:11 local time people stop for sixty seconds, breathe, and thank GOD for the breath — each in their own words, each within themselves. In that minute we are One Breath.
WEBREATH — the Minute at 11:11, your own local time — we are One Breath